उत्तराखंड
सीएम धामी से इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड आयोजकों की भेंट…
देहरादून 17 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), टेक्नोलॉजी और साइंस से जुड़े ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस सम्मेलन से प्राप्त सुझाव और निष्कर्ष भविष्य में सकारात्मक परिणाम देंगे और राज्य व देश के डिजिटल विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे।
उन्होंने उत्तराखंड की सामरिक और पर्यटन दृष्टि से अहम भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में हर वर्ष 6 करोड़ से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर आते हैं, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता के कारण उत्तराखंड में कई आकर्षक डेस्टिनेशन मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य फिल्म शूटिंग के लिए अनुकूल है, जिससे फिल्म उद्योग में व्यापक संभावनाएं हैं। साथ ही औद्योगिक निवेश के लिए भी बेहतर अवसर उपलब्ध हैं, जिन्हें सरकार लगातार विकसित करने की दिशा में काम कर रही है।
उन्होंने उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी जोर देते हुए कहा कि राज्य के सुरम्य स्थल और आधुनिक सुविधाएं इसे डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उपयुक्त बनाती हैं। सरकार इस दिशा में आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।
इस अवसर पर सचिव नितेश झा, अपर सचिव आलोक पांडे, एनटीटी ग्लोबल डाटा सेंटर के इंडिया हेड निमेश कुमार, अडाणी कनेक्स के कंट्री हेड कपिल चुघ, यात्ता डाटा सेंटर की वाइस प्रेसीडेंट ज्योति माल्दे, नेटफॉर चॉइस डाटा सेंटर के फाउंडर समीर यादव सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सीएम धामी से इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड आयोजकों की भेंट…
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान सुरक्षा-सुविधा पर विशेष फोकस…
आगामी 13 अप्रैल तक चलाया जायेगा स्वच्छता अभियान…
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
















Subscribe Our channel




