देश
बिग ब्रेकिंग: लाल किले के पास इको वैन में धमाका, कई लोगों की मौत। दिल्ली में हाई अलर्ट…
दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के पास खड़ी एक इको वैन में हुए जोरदार धमाके से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। इस विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के शव लोक नारायण जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल में भेजे गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि आसपास खड़ी 5-6 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
धमाके की सूचना शाम 6 बजकर 55 मिनट पर फायर ब्रिगेड को मिली, जिसके बाद तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई है। फोरेंसिक और तकनीकी विशेषज्ञ भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं, जो यह पता लगाएंगे कि धमाका किस तरह का था और इसके पीछे का कारण क्या है।
विस्फोट के बाद पूरे दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। एहतियातन नजदीक स्थित चांदनी चौक बाजार को बंद कर दिया गया है। लाल किले के आसपास के सभी मार्गों को भी सुरक्षा के मद्देनजर सील कर दिया गया है। फिलहाल धमाके के कारणों और संभावित साजिश की जांच जारी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel






