उत्तराखंड
IAS बंशीधर तिवारी ने भ्रामक खबरों पर बोला सर्जिकल स्ट्राइक, साजिश रचने वाले गैंग का किया खुलासा…
देहरादून। उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक IAS बंशीधर तिवारी ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक और आधारहीन खबरों को लेकर सख्त कदम उठाया है। उन्होंने एसएसपी देहरादून को औपचारिक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने इस दुष्प्रचार अभियान से जुड़े पुख्ता डिजिटल सबूत भी सौंपे हैं।
IAS तिवारी ने अपनी शिकायत में स्पष्ट किया है कि उनके खिलाफ यह संगठित दुष्प्रचार मुहिम एक गैंग या लॉबी सिस्टम के तहत चलाई जा रही है। इस लॉबी का उद्देश्य न केवल प्रशासनिक अधिकारियों की साख को नुकसान पहुंचाना, बल्कि राज्य के प्रशासनिक माहौल को अस्थिर करना भी है।
सूत्रों के अनुसार, बंशीधर तिवारी ने पुलिस से आग्रह किया है कि इस षड्यंत्र में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा में कार्यरत अधिकारियों की छवि धूमिल करने के ऐसे प्रयास बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
IAS तिवारी का यह कदम राज्य में प्रशासनिक पारदर्शिता और ईमानदार सेवा भावना की रक्षा के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि “सच्चाई को दुष्प्रचार से नहीं दबाया जा सकता।”

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Dehradun News: सिटी फॉरेस्ट पार्क में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…

















Subscribe Our channel

