उत्तराखंड
टिहरी: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व एवं फौजदारी वादों की समीक्षा बैठक आयोजित
टिहरी गढ़वाल: आज गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार, नई टिहरी में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में 6 महीने से पुराने लंबित राजस्व वादों की तहसीलवार समीक्षा की गई और जिलाधिकारी द्वारा समय पर वादों के निस्तारण हेतु सभी को निर्देश दिए गए।
उक्त बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी ने आगामी चुनावों की तैयारियों के संबंध में मतदेय स्थलों के मिलान की तहसीलवार स्थिति की जानकारी प्रस्तुत की। इस पर जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के मतदेय स्थलों की जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराएं।
बैठक में डिस्ट्रिक्ट लेवल आधार कमिटी की समीक्षा भी की गई। इसमें संबंधित अधिकारी द्वारा आधार कैंप के आयोजन, आधार कार्ड सैचुरेशन, आधार केंद्रों का नियमित निरीक्षण एवं पोर्टल पर लंबित कार्यों की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम और तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र के CSC सेंटरों का निरीक्षण अवश्य करें और यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी अतिरिक्त डॉक्यूमेंटेशन या शासन द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क न लिया जा रहा हो।
इस बैठक में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार, एसडीएम धनोल्टी मंजू राजपूत, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिड़ियाल, एसडीएम टिहरी संदीप सहित सभी तहसीलदार, पटवारी और राजस्व विभाग के संबंधित लोग भौतिक और वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


