उत्तराखंड
25 सितंबर से शुरू होगी शहीद सम्मान यात्रा-2.0
प्रदेश में 25 सितंबर से 04 अक्टूबर,2025 तक शहीद सम्मान यात्रा-2.0 का आयोजन किया जाएगा। शहीद सम्मान यात्रा के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें अपर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, अपर नगर आयुक्त, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस व परिवहन और सैनिक कल्याण विभाग को समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शहीद सम्मान यात्रा दो चरणों में होगी। पहले चरण में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 25 सितंबर को प्रातः 11 बजे शहीद नायक नरेश कुमार निवासी गुजराडा-मानसिंह सहस्रधारा रोड़, देहरादून के घर के आंगन की पवित्र मिट्टी कलश में एकत्र कर एक गरिमामयी शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सैनिक कल्याण मंत्री, विधायक रायपुर, सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी, अन्य जन प्रतिनिधि, समाजसेवी, आम नागरिक मौजूद रहेंगे।
यह शहीद सम्मान यात्रा शहीद के निवास स्थान से प्रारंभ होकर शौर्य स्थल चीड़ बाग में समाप्त होगी। दूसरे चरण में 04 अक्टूबर को 11ः30 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम में शौर्य स्थल चीड़ बाग से शहीदों की माटी के पवित्र कलशों वाले शहीद यात्रा रथ को गरिमामय कार्यक्रम द्वारा शहीदों के परिजनों के साथ लैंसडॉउन के लिए रवाना किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



