उत्तराखंड
चमोली में बादल फटने से 33 मकानों पर असर, 14 लोग लापता
उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में बुधवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। एक ही रात में तीन गांवों में घर, गौशालाएं, और ज़िंदगियां मलबे में समा गईं। अब तक 14 लोगों के लापता होने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब 33 से अधिक भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। रेस्क्यू टीमें मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी हैं।
200 से अधिक ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। घाट तहसील के नंदानगर क्षेत्र में बुधवार देर रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। आपदा में अब तक 14 लोगों के लापता होने की सूचना है। इसमें सबसे अधिक प्रभावित ग्राम कुंतरी लगा फाली है, जहां 8 लोग लापता हैं और 15 से 20 भवन व गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। रात तीन बजे के करीब भारी बारिश के बीच लोगों के घरों पर मलबा आ गिरा।3
मुख्यमंत्री धामी ने आपदा के बारे में खुद जानकारी दी उन्होंने बताया कि 3 मकान बादल फटने और भारी संख्या में मलबा आने से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। लगभग 20 लोग घायल हुए हैं, 14 लोग लापता हैं और 200 से भी ज्यादा लोग कल रात चमोली जनपद में आई आपदा से प्रभावित हुए हैं।
सभी बचाव दल वहां मौके पर पहुंच गए हैं जो लोग घायल हुए हैं, उन्हें अस्पतालों में पहुंचाया गया है। कुछ लोग अभी भी वहां घरों में फंसे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है। SDRF, NDRF की पर्याप्त टीमें वहां पर पहुंच गई हैं। जो लोग शिविरों में हैं उनकी भी हर प्रकार से देखभाल की जा रही है। हमारा प्रयास है कि हम जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य करें। सभी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मौसम विभाग से भी हम लगातार संपर्क में बने हुए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की…

















Subscribe Our channel



