देश
भारत सरकार की कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास को मिलेगी ₹60000 तक सैलरी
10वीं तक पढ़े-लिखे युवाओं को भारत सरकार की कंपनी में नौकरी पाने का शानदार मौका मिल रहा है। बीईएमएल लिमिटेड को सिक्योरिटी गार्ड, फायर सर्विस पर्सनल के लिए योग्य लोगों की आवश्यक्ता है। अगर आप जॉब ढूंढ रहे हैं, तो आप इसमें अप्लाई कर सकते हैं। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट bemlindia.in पर आवेदन चालू हैं, जो आखिरी तारीख 12 सितंबर 2025 शाम 6 बजे तक स्वीकार होंगे।
बीईएमएल की इस सरकारी नौकरी भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं पास) या इसके बराबर होना चाहिए। उम्मीदवार के पास सुरक्षा से जुड़े काम में करीब 2 साल का अनुभव भी होना चाहिए। जैसे- डिफेंस फोर्स, सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स, गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले संगठन, पुलिस आदि में काम किया हो। या किसी मान्यता प्राप्त सिक्योरिटी एजेंसी के अंतर्गत न्यूनतम 5 साल का अनुभव हो। अभ्यर्थी को शारीरिक रूप से फिट होना चाहिए।
इस पद पर चयनित अभ्यर्थियों को पहले 2 साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाएगा। इस दौरान उन्हें पहले साल 20,000 रुपये प्रति माह, दूसरे साल 23,500 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद बीईएमएल अपनी जरूरत के मुताबिक उम्मीदवार को वेज ग्रुप बी (Wage Group B) में स्थायी रूप से रख सकता है। तब उन्हें वेतनमान 16,900-60,650 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel








