उत्तराखंड
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने पकड़ी शराब की खेप

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने जनपद के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब की धरपकड़ किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस के स्तर से चेकिंग व धरपकड़ की जा रही है।
रात्रि में चौकी जवाड़ी बाईपास पुलिस को चौकी क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली, जिस पर पुलिस द्वारा चेकिंग कर एक वाहन संख्या UK 13 A 1000 (डस्टर कार) में रखी कुल 09 पेटी (108 बोतल) मैकडॉवल्स नम्बर वन मार्का शराब तथा 2 पेटी बीयर (47 कैन) बरामद की गई। वाहन चालक के स्तर से कोई संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर बरामद शराब, बीयर व वाहन को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर कोतवाली रुद्रप्रयाग लाया गया। अभियुक्त के विरुद्ध रुद्रप्रयाग कोतवाली पर मु.अ सं. 45/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।
हरेन्द्र राणा पुत्र लाल सिंह निवासी मकड़ी बाजार, नियर पेट्रोल पम्प रुद्रप्रयाग, थाना व जिला रुद्रप्रयाग।
पुलिस टीम-
1- अपर उपनिरीक्षक शशिधर प्रसाद थपलियाल
2- आरक्षी यशपाल सिंह

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




