उत्तराखंड
गैस सिलेंडरों की कीमतों में बड़ी राहत, 58.50 रुपये घट गए दाम
गैस सिलेडर को लेकर अच्छी खबर है। महीने की शुरुआत में सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी राहत दी है। नई दरें आज से ही लागू हो गई हैं। घरों में इस्तेमाल किए जाने वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम जस के तस हैं। लोगों को इसकी कीमतों में कटौती की उम्मीद थी।
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। एक फैसले में सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में आज से 58.50 रुपये की रियायत दी है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत एक जुलाई से 1665 रुपये है। सामान्य रूप से आम आदमी के किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले 14.2 किलोग्राम सिलेंडर के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत आज से 1665 रुपये हो गई। सरकार की ओर से 58.50 रुपये प्रति गैस सिलेंडर सस्ता करने के बाद ये दर लागू की गई। इससे पहले यहां इसकी कीमत यहां 1723. 50 रुपये थी। इसी तरह कोलकाता में ये 1769 रुपये में मिलेगी जबकि पुरानी कीमत 1826 रुपये थी। रियायत के बाद मुंबई में नई कीमत 1616.50 रुपये है। इससे पहले यहां 1674.50 रुपये ये गैस सिलेडर मिलता था। वहीं, चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटकर 1823.50 हो गई जबकि ये 1881 रुपये में मिलता था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

















Subscribe Our channel



