उत्तराखंड
जनता दरबार में उठी ग्रामीणों की समस्याएं, उपजिलाधिकारी ने दिए शीघ्र समाधान के निर्देश
जखोली/रुद्रप्रयाग: उपजिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा मोबाइल नेटवर्क, पेयजल, सड़कों और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं उठाई गईं।
कार्यक्रम में प्राप्त कुछ शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिए।
जनता दरबार में ग्राम सेम भरदार के ग्रामीणों, जिनमें रमेश नौटियाल सहित अन्य शामिल थे, ने वन विभाग से रिजर्व फॉरेस्ट भूमि पर कच्चा रास्ता निर्माण की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि इस रास्ते के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी।
इसके अलावा, ग्रामीणों ने सेम भरदार में मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या को भी प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि यदि क्षेत्र में बीएसएनएल का टावर स्थापित किया जाए, तो दूरसंचार सुविधाएं बेहतर हो सकती हैं।
कार्यक्रम में व्यापार सभा अध्यक्ष जखोली ने भी आवाज़ उठाई कि इन दिनों ब्लॉक के कई क्षेत्रों में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं पहुंच रही है, जिससे ग्रामीणों को कचरा निस्तारण में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र ही कूड़ा वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें ताकि जनता दरबार कार्यक्रम की सार्थकता बनी रह सके।इस दौरान कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Dehradun News: सिटी फॉरेस्ट पार्क में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…

















Subscribe Our channel

