उत्तराखंड
उत्तराखंड में बदला मौसम, बारिश का अलर्ट, इन जिलों में सबसे अधिक खतरा

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार के कई इलाकों में बारिश की संभवना है, बारिश की वजह से पर्वतीय क्षेत्रों में नदी नाले उफान पर आ सकते हैं कई गांवों का संपर्क कट सकता है।
बता दें कि हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक महिला और पुरुष की मौत हो गई। जब ही पौड़ी में आकाशीय बिजली गिरने से एक घर की छत क्षतिग्रस्त हो गई है। वही कोटद्वार नजीबाबाद रेल ट्रैक का ऑटोमेटेड सिस्टम फेल होने से कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं।
रविवार को राज्य के नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, चमोली तथा रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार इस दिन कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है राज्य के नैनीताल, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में अधिक खतरा है जहाँ भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा झोंकेदार हवाएँ (40-50 कि. मी./घंटा) चलने की संभावना भी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




