उत्तराखंड
देहरादून(ब्रेकिंग): 13 जून को पुलिस लाइन देहरादून में होगी ‘‘महिला जन सुनवाई

देहरादून : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर की अध्यक्षता में 13 जून,2025 को अपराह्न 12ः00 बजे से पुलिस लाइन, देहरादून में ‘‘राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार-महिला जन सुनवाई’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनपद देहरादून से संबंधित वर्ष 2023, 2024 और 2025 की लंबित शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी।
इसके साथ ही महिला जन सुनवाई के दौरान देहरादून पुलिस स्तर पर लंबित करीब 40 शिकायतों पर भी सुनवाई की जाएगी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता में 13 जून को पुलिस लाइन में आयोजित महिला जन सुनवाई कार्यक्रम हेतु समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ ही कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए है। ताकि महिलाओं के लंबित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया जा सके। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से भी अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम में प्रतिभाग करें और इसका लाभ उठाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




