उत्तराखंड
भू वैकुंठ धाम श्री बद्रीनाथ की यात्रा ने जोर पकड़ लिया है, जून महीना शुरू होते ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा
ज्योतिर्मठ, 09जून।
भू वैकुंठ धाम श्री बद्रीनाथ की यात्रा ने जोर पकड़ लिया है, जून महीना शुरू होते ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।
श्री बद्रीनाथ धाम की 37दिनों की अब तक की यात्रा मे 7लाख 68हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं।
बद्रीनाथ पहुँचने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुगमता से दर्शन हो सके इसके लिए श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति “BkTC” ने पूरी ताकत झोंक रखी है, BkTC के सीईओ विजय थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी एवं मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान सहित पूरा अमला तीर्थयात्रियों के बेहतर दर्शनों की सुविधा मे जुटा है। जिला प्रशासन चमोली के दिशा निर्देश के क्रम मे पुलिस प्रशासन, आईटीबीपी व सेना के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं।
श्री बद्रीनाथ धाम मे इन दिनों प्रतिदिन पैंतीस सौ से चार हजार छोटे बड़े वाहन पहुँच रहे हैं। तीर्थयात्री भगवान बद्रीविशाल के दर्शनों के बाद देश के पहले गाँव माणा के साथ ही भीमपुल, ब्यास गुफा, गणेश गुफा आदि के दर्शन कर अपनी यात्रा को यादगार बना रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



