उत्तराखंड
प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर अलर्ट जारी…

सोमवार और मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है और इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश और अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पर्वतीय क्षेत्रों में आज कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा और सतही हवाएं चलने की आशंका है। सोमवार और मंगलवार को प्रदेश भर में कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और अंधड़ चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
शनिवार को देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में चटक धूप खिली रही। शाम के समय आंशिक बादल मंडराते रहे लेकिन इससे और उमस हो गई। दोपहर के समय गर्म हवा के थपेड़े जीना मुहाल कर रहे हैं तो वही शाम के समय उमस भरी गर्मी ने परेशान कर रखा है।
देहरादून का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है लेकिन उमस होने से लोग परेशान हैं। मसूरी में भी तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है जिससे तपिश महसूस की जाने लगी है।
चारधाम यात्रा मार्ग पर दिन भर धूप और बादलों की आंख मिचौली चलती रही। कुछ क्षेत्रों में हल्की बौछारों के एक दो दौर हुए। उत्तरकाशी के कई स्थानों पर दोपहर के बाद झमाझम बारिश हुई। तो वहीं पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




