उत्तराखंड
गैलेक्सी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून स्वास्थ्य सेवा में क्रांति लाने को तैयार
देहरादून के करागी चौक के समीप, हरिद्वार बायपास रोड पर नवनिर्मित गैलेक्सी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एक नए युग का प्रतीक बनकर उभरा है। आज इस अस्पताल में एक आत्मीय मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जहां उत्तराखंड के गौरव, प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल जी और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी जी से भेंट हुई।
दोनों महानुभावों के साथ स्वास्थ्य, सेवा और समाज के उत्थान पर गहन चर्चा हुई। गैलेक्सी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून के लिए एक नया मंदिर है, जो डॉ. कुड़ियाल जैसे समर्पित चिकित्सक की बदौलत स्वास्थ्य सेवा में क्रांति लाने को तैयार है। डॉ. कुड़ियाल, जिन्होंने 1994 से देहरादून में अपनी सेवाएं शुरू कीं, अब तक 15,000 से अधिक जटिल मस्तिष्क सर्जरी कर असंख्य लोगों को नया जीवन दिया है। सीएमआई हॉस्पिटल को अपनी सेवाओं से देशभर में ख्याति दिलाने वाले डॉ. कुड़ियाल अब गैलेक्सी में अधिक समय देंगे, जिससे यह अस्पताल और भी सशक्त होगा।
इस अवसर पर श्री कोश्यारी जी ने अस्पताल की अत्याधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया और इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में एक मील का पत्थर बताया। एक ओर जहां श्री कोश्यारी जी राजनीति के दिग्गज हैं, वहीं डॉ. कुड़ियाल उत्तराखंड गौरव सम्मान से सुशोभित चिकित्सा जगत के नायक हैं। गैलेक्सी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और डॉ. महेश कुड़ियाल जी की यह नई पहल देहरादून ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की…

















Subscribe Our channel



