उत्तराखंड
राज्य की प्रथम ऑटोमेटेड मैकेनिक पार्किंग अपने अंतिम चरण में, जल्द जनमानस को समर्पित
देहरादून: मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन जिलाधिकारी सविन बंसल के विजन ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग कार्य युद्धस्तर पर गतिमान है। तिब्बती मार्केट 132 वाहनों की क्षमता, परेड ग्राउंड में 96वाहन, कोरोनेशन अस्पताल 18 वाहनों, की क्षमता वाली पार्किंग विकसित की जा रही है।
मा0 सीएम के आधुनिक राज्य के संकल्प को डीएम सविन बंसल अपने नए आइडिया और सोच से धरातल पर उतारने में जुटे हैं। इसी का परिणाम है कि राज्य की प्रथम ऑटोमेटेड मैकेनिक पार्किंग निर्माण अपने अंतिम चरण में है, जो जल्द ही जनमानस को समर्पित की जाएगी।
इस पार्किंग निर्माण से जहां शहर में आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने में कारगर साबित होगा वहीं जनमानस को सुगम सुविधा प्राप्त होगी। यह ऑटोमेटेड मैकेनिक पार्किंग,कम स्थान पर तैयार हो जाती है, जिसे शिफ्ट करने की है सुविधा भी है, आवश्यकता पड़ने पर इसे अन्यत्र स्थान पर भी शिफ्ट किया जा सकता है। शुरुआती चरण में तिब्बती मार्केट, परेड ग्राउंड और कोरोनेशन चिकित्सालय में गतिमान है।
परेड ग्राउंड एवं तिब्बती मार्केट की पार्किंग जल्द ही जनमानस को समर्पित की जाएगी तथा कोरोनेशन ऑटोमेटेड मैकेनिक पार्किंग कार्य भी तेजी से गतिमान है। कम निवेश, अधिक लाभ का कांसेप्ट है आधुनिक तकनीक से लैस ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग, जिसका माह दिसम्बर में मा0 मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया था , और जल्द ही तैयार होकर पब्लिक को समर्पित कर दी जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



