उत्तराखंड
देहरादून हिट एंड रन केस, 4 लोगों को कुचलने वाले को ढूंढ रही पुलिस
देहरादून पुलिस ने राजपुरा रोड क्षेत्र में बुधवार रात हुए हिट एंड रन मामले में शामिल मर्सिडीज कार को बरामद कर लिया है। इस घटना में चार मजदूरों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि रातभर चली सघन तलाशी एवं जांच अभियान के दौरान यहां सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक खाली प्लॉट से चंडीगढ़ नंबर वाली मर्सिडीज कार को बरामद कर लिया गया। उत्तरांचल हॉस्पिटल के पास हुए इस हादसे के बाद मौके से कार लेकर फरार हो गए। चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है ।
मर्सिडीज कार के दिल्ली से खरीदे जाने की जानकारी मिलने के बाद रात में ही पुलिस की एक टीम को दिल्ली भेजकर विस्तृत सूचना जुटाई गई। एक अन्य पुलिस टीम ने चंडीगढ़ पहुंचकर वाहन मालिक के संबंध में जानकारी ली। वाहन के मालिक के बारे में पूरी जानकारी मिल चुकी है ।
मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के बाबा बाजार के रहने वाले मंशाराम (30) और रंजीत (35), बाराबंकी के जगजीतपुर के रहने वाले बलकरण (40) और फैजाबाद निवासी दुर्गेश के रूप में हुई है । सभी मृतक शिवम नाम के एक ठेकेदार के साथ काम कर रहे थे और काठबंगला नदी क्षेत्र में रह रहे थे। स्कूटी सवार दोनों व्यक्तियों धनीराम और मोहम्मद शाकिब के पैर में चोट लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel


