उत्तराखंड
गेल इंडिया में निकली एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की वैकेंसी, महीने की सैलरी 1 लाख 80 हजार…
गेल इंडिया लिमिटेड (GAIL) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। वहीं आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस भर्ती में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आखिरी तारीख 18 मार्च तक या इससे पहले अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
गेल इंडिया ने ये वैकेंसी सरकारी नौकरी एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के अलग-अलग पदों के लिए निकाली है।
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (केमिकल) 21
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रूमेंटेशन) 17
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) 14
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल) 08
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (बीआईएस) 13
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 26 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयुसीमा की गणना आवेदन की आखिरी तारीख के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
गेल इंडिया की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय इंजीनियरिंग इन कैमिकल/पेट्रोकेमिकल/केमिकल टेक्नोलॉजी/पॉलीमर साइंस/ इंस्टूमेंटेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल/मैनुफेक्चरिंग/मैकेनिकल ऑटोमोबाइल/कंप्यूटर साइंस/आईटी आदि की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। योग्यता संबंधित जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



