यूको बैंक ने 11 राज्यों में निकाली लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती, देख लें कितनी मिलेगी सैलरी... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

यूको बैंक ने 11 राज्यों में निकाली लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती, देख लें कितनी मिलेगी सैलरी…

उत्तराखंड

यूको बैंक ने 11 राज्यों में निकाली लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती, देख लें कितनी मिलेगी सैलरी…

बैंक में सरकारी नौकरी करने के अपने ख्वाब को हकीकत में बदलना चाहते हैं, तो आपके लिए यूको बैंक बढ़िया मौका लेकर आया है। यूको बैंक ने 11 राज्यों में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) की भर्ती निकाली है। इस भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी हो चुका है। साथ ही बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ucobank.com पर ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं। यूको बैंक एलबीओ भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख 05 फरवरी 2025 है। इसके बाद एप्लिकेशन लिंक बंद हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…

लोकल बैंक ऑफिसर की यह वैकेंसी गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, असम, जम्मू कश्मीर समेत 11 राज्यों के लिए है।

यूको बैंक लोकल बैंक ऑफिसर के पद पर अप्लाई करने के लिए आवेदकों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, कॉलेज या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। आवेदन के समय अभ्यर्थियों के पास मार्क शीट/डिग्री सर्टिफिकेट होना जरूरी है। साथ ही अभ्यर्थी जिस राज्य से आवेदन कर रहा है, वहां की भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है। इससे संबंधित अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से रीजनिंग एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूट, जनरल/इकोनॉमी/बैंकिंग अवेयरनेस, इंग्लिश लैंग्वेज, डाटा एनालिसिस एंड इंटरप्रेटेशन से 200 अंकों के 155 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link