उत्तराखंड
ONGC ने निकाली 108 पदों पर भर्ती, 1.80 लाख रुपये वेतन, 24 जनवरी तक भरें फॉर्म…

भारत सरकार की महारत्न कंपनी ओएनजीसी ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 24 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 108 है। जियोसाइंस क्षेत्र में 10 पद खाली हैं। वहीं एईई (इलेक्ट्रिकल) के लिए 10, एईई (मैकेनिकल) के लिए 6, एईई (ड्रिलिंग पेट्रोलियम) के लिए 6, एईई (ड्रिलिंग मैकेनिकल) के लिए 23, एईई (प्रोडक्शन केमिकल) के लिए 19 और एईई (प्रोडक्शन मैकेनिकल) के लिए 11 पद खाली हैं।
विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। जियोलॉजी/जियोफिजिक्स/फिजिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट या एमटेक उम्मीदवार जियोसाइंस क्षेत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। एईई पदों के लिए संबंधी क्षेत्र में 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग ग्रेजुएट होना जरुऋ है। निर्धारित अधिकतम आयु सीमा एईई इंजीनियर के लिए 26 वर्ष और जियोसाइंस फील्ड के लिए 27 वर्ष है। नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। लिखित परीक्षा 85 और इंटरव्यू 15 अंक का होगा। परीक्षा 23 फरवरी 2025 को आयोजित होगी। नियुक्ति के बाद 60,000 रुपये से लेकर 1,80,000 रुपए प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




