Connect with us

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश में शोक, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि…

उत्तराखंड

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश में शोक, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि…

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वे उम्र से संबंधित बीमारियों के कारण उपचाराधीन थे और 26 दिसंबर 2024 को घर पर अचानक बेहोश हो गए थे, घर पर ही उन्हें तुरंत पुनर्जीवित करने के उपाय शुरू किए गए उन्हें रात 8:06 बजे एम्स, नई दिल्ली के मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात...

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया। भारत सरकार ने आज के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर दुःख व्यक्त किया है उन्होंने कहा , “डॉ. मनमोहन सिंह जी और मैं उस समय नियमित रूप से बातचीत करते थे जब वे प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था। हम शासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श करते थे। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा देखने को मिलती थी। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवार, उनके मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि , “मनमोहन सिंह जी ने असीम बुद्धिमत्ता और ईमानदारी के साथ भारत का नेतृत्व किया। उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने पूरे देश को प्रेरित किया। श्रीमती कौर और उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैंने एक मार्गदर्शक खो दिया है। हममें से लाखों लोग जो उनके प्रशंसक थे, उन्हें अत्यंत गर्व के साथ याद करेंगे।”

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

Advertisement
Advertisement

VIDEO ADVERTISEMENT

VIDEO ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement

Popular Post

Recent Posts

Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link