देश
10वीं, 12वीं पास के लिए एयरपोर्ट पर नौकरी, जूनियर असिस्टेंट की सरकारी जॉब वैकेंसी
एयरपोर्ट में बढ़िया नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों लिए नई भर्ती आ गई है। जी हां, हाल ही में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विस) की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए 30 दिसंबर से ऑफिशियल वेबसाइट www.aai.aero पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। जिसमें अभ्यर्थी आखिरी तारीख 28 जनवरी 2025 तक फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे। परीक्षा तिथि की जानकारी बाद में सूचित की जाएगी।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) जूनियर असिस्टेंट फायर सर्विस की यह वैकेंसी ईस्टर्न रीजन के लिए हैं।
जूनियर असिस्टेंट की इस भर्ती प्रक्रिया में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास साथ में 3 साल का मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल/फायर में रेगुलर डिप्लोमा होना चाहिए। या रेगुलर स्टडी से 12वीं पास होना जरूरी।
शैक्षिक योग्यता के साथ उम्मीदवारों के पास वैलिड हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए। योग्यता संबंधित अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं। एज लिमिट- एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

















Subscribe Our channel






