उत्तराखंड
अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी को मुख्यमंत्री ने बधाई दी…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी को बधाई दी। अध्यक्ष पद पर चुनाव जीते रोशन धस्माना और महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए गजेंद्र भंडारी से फोन पर बातचीत कर मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होने आशा व्यक्त की कि अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी राज्य की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वाल सभा की ओर से आयोजित होने वाले कौथिग में राज्य की समृद्ध संस्कृति के दर्शन होते हैं। स्थानीय लोक कलाकारों को एक मंच मिलता है। गढ़वाल सभा गढ़वाली साहित्य, बोली, भाषा के संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। नई पीढ़ी को अपने संस्कृति, बोली, भाषा से जोड़ने की दिशा में गढ़वाल सभा अहम काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अखिल गढ़वाल सभा को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
एम्स, ऋषिकेश में आयोजित चिकित्सा क्षेत्र में सिमुलेशन पर आधारित सम्मेलन सम्पन्न…
मुख्यमंत्री के समक्ष लोगों ने रखी अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याएं…
उत्तराखण्ड में स्थापित होगा फायर सर्विस का विश्वस्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र…
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित; हाईस्कूल में कमल और इंटर में अनुष्का टॉपर
पर्यटकों को हाईटेक, सुगम सुविधा और सुरक्षा, जाम से छूटकारा दिलाने को कसी कमर…
