देश
आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह ने भारत को फॉलोऑन से बचाया…
केएल राहुल और रविंद्र जडेजा के संयम से भरे अर्धशतकों की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के वर्षाबाधित चौथे दिन फॉलोऑन बचा लिया। हालांकि, अब यह मैच ड्रॉ की ओर मुड़ता दिख रहा है। जडेजा ने 123 गेंद में 77 रन बनाये जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल था।
वहीं राहुल 84 रन बनाकर आउट हुए जिन्होंने 139 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके लगाए। खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी समाप्त किये जाने तक भारत ने 9 विकेट पर 252 रन बना लिए थे। जसप्रीत बुमराह दस और आकाश दीप 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 193 रन पीछे है।
ऑस्ट्रेलिया को अब दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरना होगा और ब्रिस्बेन के मौसम को देखते हुए मैच का कोई नतीजा निकलता नहीं दिखता। बुधवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है। दसवें नंबर पर उतरे बुमराह और 11वें नंबर पर आए आकाश दीप की तारीफ करनी होगी जिन्होंने टीम को फॉलोऑन के स्कोर 246 रन के पार पहुंचाया और अब तक 39 रन जोड़ चुके हैं। ये दोनों तब साथ आये जब जडेजा को पैट कमिंस ने आउट कर दिया था और भारत का स्कोर 9 विकेट पर 213 रन था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

















Subscribe Our channel





