उत्तराखंड
नगर निकाय के वाहनों पर बजाए जा रहे हैं भिक्षुवृति से मुक्ति जागरूकता संदेश: डीएम
देहरादून : जनपद में 400 से अधिक वाहनों पर बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्ति हेतु जिंगल संदेश बजेगा। जनपद को भिक्षावृति से मुक्त कराने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल दृढ़संकल्प से हर स्तर पर कार्य करवा रहे हैं।
डीएम ने जनमानस से की अपील, बच्चों को भिक्षा नहीं, भोजन, संरक्षण स्नेह व शिक्षा दे।
बच्चों को भिक्षा नहीं शिक्षा हैं जरूरी, इस अभियान में जन सहभागिता की सहयोग है जरुरी: डीएम।
भिक्षावृति हैं अभिशाप, इसे बढ़ावा हैं महापाप।
जन सहभागिता का हो यह नारा,
भिक्षावृत्ति मुक्त हो देहरादून हमारा: डीएम।
बच्चों को वृक्षरवृत्ति से मुक्ति हेतु अपने अभिनव पहल के तहत उन्होंने जनपद के समस्त नगर निकाय वाहनों पर आज से ही बच्चों को भिक्षा न देने हेतु जन जागरूकता जिंगल/संदेश प्रसारित करवाये है। अब जनपद के 400 से अधिक वाहनों में बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्तिहेतु जन जागरूकता की जिंगल/ संदेश प्रतिदिन बजाए जाएंगे।
प्रात: होते ही जनमानस के कानों तक पहुंचेगी नैतिक फर्ज निभाने का सन्देश। याद दिलाते रहेंगे कि बच्चों का अधिकार शिक्षा हैं भिक्षा नहीं। जन-जन का यही हो नारा, भिक्षावृति मुक्त हो देहरादून हमारा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

















Subscribe Our channel

