उत्तराखंड
उत्तराखंड के जवान की शहादत की आई खबर, परिवार में मचा कोहराम…
चपावत: उत्तराखंड का एक और लाल देश की सेवा करते हुए मणिपुर में शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि मणिपुर में उग्रवादियों ने 12 सोमवार अगस्त को अचानक से हमला किया. इस हमले में चंपावत का लाल गुणानंद चौबे पुत्र हरिदत्त चौबे शहीद हो गया। गुणानंद चौबे मूल रूप से लोहाघाट के सुई गांव के रहने वाले थे।
जानकारी के मुताबिक गुणानंद चौबे असम राइफल में वारंट ऑफिसर के पद पर थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी मणिपुर में थी. गुणानंद चौबे मूल रूप से चंपावत जिले के सुई गांव के रहने वाले है। हालांकि वर्तमान में उनका परिवार दिल्ली में रहता है। शहीद गुणानंद चौबे के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटी और एक बेटा है।
शहीद गुणानंद चौबे का अंतिम संस्कार कहा किया जाएगा, इसकी अभीतक जानकारी नहीं मिल पाई है। गुणानंद चौबे के शहीद होने की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, उनके घर में मातम पसर गया। शहीद के पार्थिव शरीर को अभी असम राइफल कैंप रखा गया है।
जल्द ही शहीद चौबे का पार्थिव शरीर वहां से रवाना किया जाएगा. इसके बाद उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। आसपास के लोग और परिजन शहीद के पैतृव गांव पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel


