रुद्रप्रयाग
Breaking: रूद्रप्रयाग मे बस हादसा, अब तक 12 की मौत, 7 एम्स रेफर…
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग के समीप रेंतौली के पास यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रेवल्स 200 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद अलकनंदा नदी में जा गिरा। वाहन में कुल 23 लोग सवार बताए गए हैं। दुर्घटना में अब तक 12 लोगों के मरने की पुष्टि की है, जबकि 13 लोग घायल बताए गए हैं। जिनमें गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट कर भेजा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर गहन दुख व्यक्त करते हुए पुलिस और प्रशासन को राहत कार्य में तेजी लाने और जिलाधिकारी को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है।
बदरीनाथ हाईवे पर शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे रैंतोली के पास एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं दूसरी और प्रशासन ने 12 लोगों के मरने की पुष्टि की है। जिनमें 7 लोग दुर्घटना स्थल पर और एक यात्री की चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हुई है। सभी लोग नोएडा
उत्तर प्रदेश से चोपता जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मौके से 13 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।
जनपद की पुलिस अधीक्षक एसपी डा. विशाखा अशोक भदाणे मौके पर मौजूद है। एसडीआरएफ,डीडीआरएफ, फायर ब्रिगेड पुलिस और एंबुलेंस तमाम टीम में मौके पर रेस्क्यू में जुटी हुई है। गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट कर भेजा गया है। डाक्टरों की टीम इनका उपचार कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की…






















Subscribe Our channel






