उत्तराखंड
Good news: योगा शिक्षकों के लिए बढ़िया ख़बर, संविदा पर होगी नियुक्ति…
देहरादून। राज्य के संकुल विद्यालयों में संविदा पर 1201 शारीरिक शिक्षा एवं योग शिक्षकों) की संविदा पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए विभागीय मंत्री के निर्देशों के क्रम में शासन स्तर पर कसरत भी शुरू हो गई है।
जानकारी के अनुसार विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राज्य में संकुल के 598 माध्यमिक विद्यालयों और 603 बेसिक स्कूलों में प्रत्येक में एक-एक शारीरिक या योग शिक्षक की नियुक्ति की योजना है। इस प्रकार कुल 1201 शारीरिक एवं योग शिक्षकों की संविदा पर नियुक्ति की जाएगी।
इस संबंध में शासन स्तर पर हुई बैठक में सैद्धांतिक सहमति बन गई है। अब शासन माध्यमिक और बेसिक शिक्षा निदेशक से विधिवत प्रस्ताव मांगेगा, ताकि वित्त विभाग का अनुमोदन प्राप्त कर नियुक्तियां की जा सकें।
माना जा रहा है कि सरकार की प्राथमिकता को देखते हुए इस दिशा में तेजी से औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी। इससे योग एवं शारीरिक शिक्षा के प्रशिक्षकों के लिए नये अवसर खुलेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

















Subscribe Our channel

