उत्तर प्रदेश
चार्ज पर लगे फोन से हुआ दर्दनाक हादसा, जानिए पूरी खबर…
अगर आप भी फोन चार्ज पर लगा कर सोते हैं तो इस खबर पर ध्यान दें। और यह आदत तुरंत त्याग दें।
मेरठ के प्लालवुरम क्षेत्र में मोबाइल फोन के साथ लापरवाही के चलते एक परिवार दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। एक घर में चार्ज में लगे मोबाइल के ब्लास्ट होने से पूरे घर में आग लग गई और इस आग में झुलस कर 4 मासूम बच्चों कि जान चली गई। बच्चों को बचाने के प्रयास के दौरान माता पिता भी बूरी तरह आग में झुलस गए।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार 23 मार्च शनिवार को यह घटना घटित हुई। दरअसल घर के किसी सदस्य ने रात को फोन चार्ज पर लगा दिया था। ज्यादा समय तक फोन चार्ज पर ही लगे रहने के कारण फोन ब्लास्ट हो गया। और कुछ ही समय में पूरा घर आग के लपेटे में आ गया। और घटनाक्रम के समय घर में मौजूद सभी लोग बूरी तरह झुलस गए। मिली जानकारी अनुसार फोन के चार्जर में शॉट सर्किट होने के कारण घर में आग लगी थी। घर में मौजूद बच्चों व माता पिता को बड़े मशक्कत के साथ घर से बाहर निकला गया। और साथ ही नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में उपचार के वक्त चारों बच्चों कि जान चली गई। और पिता जॉनी और माता बबिता का उपचार अभी भी चल रहा है। मृतक बच्चों के नाम सारिका (10), निहारिका (11), संस्कार (6) और कालू (4) है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






