उत्तराखंड
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, उत्तराखंड में इन्हें बनाया उम्मीदवार…

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां सक्रिय है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में उत्तराखंड की तीन सीटों सहित 43 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। आइए जानते है पार्टी ने किस सीट पर किसपर भरोसा जताया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने उत्तराखंड की तीन सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। गढ़वाल से कांग्रेस ने एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर विश्वास जताया है। इससे पहले भी कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में गणेश गोदियाल पर दांव खेला था। लेकिन, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
वहीं टिहरी गढ़वाल सीट से जोत सिंह को टिकट दिया है। टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट पर कांग्रेस ने मसूरी विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके जोत सिंह गुनसोला पर विश्वास जताया है। मूल रूप से टिहरी जिले की प्रतापनगर तहसील के ग्राम म्यूंडा धारमंडल निवासी गुनसोला को अपने सरल व्यवहार और स्वच्छ छवि के लिए जाना जाता है। वह मसूरी नगर पालिका परिषद के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




