उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में मौसम लेगा करवट, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी…
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के लिए भारी बताए है। बताया जा रहा है कि पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम के बदलने का असर दिख सकता है। कई जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है।
वहीं, मौसम विभाग की मानें तो हल्की बारिश और बर्फबारी से ठंड एक बार फिर से लौटकर आने वाली है। 10 से 11 के बीच मौसम करवट ले लेगा। प्रदेश में रविवार शाम तक पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने की उम्मीद है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है। कहीं-कहीं पर गरज के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादलों के साथ धूप खिली रह सकती है।इ सके बाद 12-13 मार्च को मौसम बदलने से ठंड एक बार फिर लौट आएगी।
बताया जा रहा है कि प्रदेश में रविवार शाम से ताजा पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्का हिमपात भी हो सकता है। मैदानी क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहेंगे और साथ ही साथ धूप भी खिली रहेगी। तापमान में और वृद्धि होने के आसार है।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह में बारिश और बर्फबारी जैसी स्थिति बनने के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव होने लगा था। दिन के समय तेज धूप और सुबह शाम सर्द हवाएं चलने से सर्दी गर्मी हो रही है। दिन की धूप अभी से असहनीय हो गई है तो वही सुबह शाम के समय सर्द हवाओं के कारण हो रही ठिठुरन भरी ठंड लोगों की सेहत पर भी असर डाल रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



