उत्तराखंड
Uttarakhand Politics: अब इस नेता ने थामा BJP का दामन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता…

Uttarakhand Politics: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके लगने का सिलसिला जारी है। दलबदल की राजनीति बढ रही है। अब उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी ने कांग्रेस का हाथ छोड़ फिर बीजेपी का दामन थाम लिया है। शनिवार को देहरादून भाजपा महानगर कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मनीष खंडूड़ी को भाजपा की सदस्यता दिलाई है।
कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए मनीष खंडूरी ने कहा कि भाजपा के मेरे परिवार पर बहुत एहसान है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मेरे पिता भुवन चंद खंडूरी को दो बार मुख्यमंत्री बनाया और मेरी बहन ऋतु खंडूरी विधानसभा अध्यक्ष है। इसलिए बीजेपी ने हमारे परिवार पर बड़े एहसान किए हैं, इसी वजह से मैं कांग्रेस छोड़ भाजपा में आया हूं। उन्होंने कहा कि मेरा भाजपा में आने का कोई स्वार्थ नहीं है, मैं निस्वार्थ भाव से भाजपा में शामिल हुआ हूं। उन्होंने कहा कि मेरी किसी भी स्तर पर टिकट को लेकर बात नहीं हुई है और ना ही मुझे टिकट चाहिए, पार्टी मुझे जो भी काम देगी मैं वह करूंगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




