उत्तराखंड
Uttarakhand News: बीजेपी ने की अधीक्षक की तैनाती, प्रत्येक लोकसभा सीट पर होंगे 2 अधीक्षक…
Uttarakhand News: भारतीय जनता पार्टी ने हर लोकसभा सीटों में 2 अधीक्षक कि तैनाती की है। 5 लोकसभा सीटों के लिए 2-2 अधीक्षक अर्थात् कुल मिलाकर बीजेपी ने 10 अधीक्षकों को तैनात किया है। हालांकि अभी तक प्रत्याशियों का नाम साझा नहीं किया गया है।
मिली जानकारी अनुसार 26 फरवरी को पार्टी प्रदेश संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। बता दें कि पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष दो दिवसीय दौरे पर हैं। बताया जा रहा है कि दौरे के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री की मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारियों के साथ लोकसभा सीट के संबंध में संबंध में चर्चा हुई।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में अत्यधिक उफान है। बताया कि कुछ सीट के लिए 5 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए तो वहीं कुछ सीट के लिए मात्र चार आवेदन प्राप्त हुए। बता दें कि यह सभी आवेदन लोकसभा सीट के अधीक्षकों को हस्तांतरित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद अधीक्षकों का समूह क्षेत्रीय विचरण के साथ आवेदित नामों पर जनमत सर्वेक्षण कर प्रदेश संगठन को सूची हस्तांतरित कर दि जाएगी। इसके पश्चात यह सूची 26 फरवरी को देहरादून में होने वाले प्रदेश संसदीय बोर्ड बैठक में लाई जाएगी। इसमें हस्तांतरित किए गए नामों को केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिए जाएंगे। केंद्रीय संसदीय बोर्ड में ही प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे।
प्रदेश में चुनाव के पहले ही चरण में लोकसभा की पांचों सीटों पर मतदान के आसार नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है मार्च के दूसरे हफ्ते में चुनाव आयोग द्वारा किसी भी समय चुनाव आचार संहिता की अधिसूचना जारी किया जा सकता है। 26 फरवरी को पार्टी प्रदेश संसदीय बोर्ड के बैठक के दौरान बीजेपी लोकसभा सीटों पर तैनात किए गए अधीक्षक टिकट के दावेदारों से संपर्क साधने के साथ-साथ अपनी रिपोर्ट प्रदेश संसदीय बोर्ड को देंगे ।
सूत्रों द्वारा जानकारी मिली है कि आचार संहिता लागू होने से पूर्व बीजेपी पांचों लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती हैं। बता दें कि प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



