उत्तराखंड
Uttarakhand News: सीएम धामी ने इस निर्माण कार्य का लोकार्पण,गुरु रविदास मंदिर दीर्घा का किया शुभारंभ…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास मन्दिर पहुँचकर पूजा-अर्चना की और देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने 10.77 लाख रूपए की लागत से निर्मित Interlocking Tiles निर्माण कार्य का लोकार्पण और गुरु रविदास मंदिर दीर्घा का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि रविदास जी को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों को दूर कर आपसी भाईचारे को ही सच्चा धर्म मानने का दिन है। संत रविदास जी ने समाज में फैली बुराइयों तथा कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सन्त रविदास ने कहा था कि ‘ऐसा चाहूं राज मैं, मिले सबन को अन्न, छोट, बड़ो सब सम बसे, रविदास जी रहे प्रसन्न’ उनके इस विचार को आत्मसात कर प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली सरकार में हम भी अंत्योदय के भाव के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर पूरी ताकत के साथ समाज को एकजुट रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उत्तराखण्ड मजबूती से आगे बढ़ रहा है
सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल “निशंक” ने कहा कि संत शिरोमणी श्री गुरु रविदास जी का स्मरण करने से भी मानव कल्याण की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि संत रविदास साहित्यकार, संत परम्परा के शिरोमणि थे। गुरु ग्रंथ साहिब में भी उनके दोहों को स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा संत रविदास की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक, अनुकरणीय व सराहनीय हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



