हरिद्वार
रात के अंधेरे में सुनसान घरों में छत के रास्ते करते थे इंट्री, अब जेल में कटेंगी रातें…
हरिद्वार: रात के घुप्प अंधेरे में घरों में सेंध लगाकर बीते दिसम्बर व जनवरी माह में अंजाम दी गई नकबजनी की कई वारदातों के पीछे की कहानी जगजाहिर करते हुए हरिद्वार पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
सिविल लाइन रुड़की व चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में अंजाम दी गई इन वारदातों को गंभीरता से लेते हुए लगातार प्रयास करने पर यह तथ्य सामने आया कि दोनों घटनाओं को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है। प्रकाश में आयी संदिग्ध स्कूटी के मालिक को दबोचते ही सारा माजरा शीशे की तरह साफ हो गया। पुलिस टीम ने स्कूटी मालिक की निशांदेही पर गैंग के एक अन्य सदस्य को भी दबोचकर ₹ 313000/- कैश व वारदात में प्रयोग की गई स्कूटी बरामद की। साथ ही साथ एक आरोपी द्वारा अपने बैंक खाते में डाले गए 48000/- रुपए भी फ़्रीज किए गए।
ये गिरोह चिन्हित घरों के मुख्य दरवाजे के बजाए दीवार फांदकर छत के रास्ते घर में घुसते थे और फिर घर में मौजूद सोने के जेवरात व नगदी को अपना निशाना बनाकर मिनटों में साफ कर देते थे। इस गिरोह ने रुड़की की दोनों घटनाओं सहित जनपद देहरादून के हरिपुर कलां क्षेत्र में भी नकबजनी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस टीम अब इस गिरोह के प्रकाश में आए अन्य सदस्यों की धरपकड़ में जुटी हुई है।
पकड़ में आए नकबजनी के आरोपित-
1-अजय कुमार पुत्र प्रदीप सिंह निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर कोतवाली ज्वालापुर
2-भोले पुत्र चंद्र मोहन निवासी उपरोक्त

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel



