उत्तराखंड
दें बधाईः इंटरनेशनल फुटबाल प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को सीएम धामी ने किया सम्मानित…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शाम मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में इंटरनेशनल फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 24 खिलाड़ियों और खेलो मास्टर्स नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता-2023 में कांस्य पदक जीतने पर 75 खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नेपाल में आयोजित होने वाली अन्तर्राष्ट्रीय वेटरनल फुटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली उत्तराखण्ड की 40 प्लस खेलो मास्टर्स टीम के दल को फ्लैग ऑफ किया। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है।
इस अवसर पर खिलाड़ियों के साथ हेड कोच डॉ. विरेंद्र सिंह रावत, सुनील शर्मा, शरद अग्रवाल, आर्मी कैप्टन धीरज थापा, विमल सिंह रावत, प्रेम सिंह बिष्ट, कोच सत्य प्रकाश जोशी आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


