उत्तराखंड
Uttarakhand Weather: प्रदेश में अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम, विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट…
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में दिसंबर और जनवरी में बारिश न होने से हर कोई हैरान है। किसान मायूस है। शीत लहर का प्रकोप है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले पांच दिन का अपडेट जारी किया है। विभाग ने 3000 मीटर की ऊंचाई पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। तो वहीं मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते है आने वाले पांच दिनों में कैसा रहेगा मौसम…
मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने प्रदेश में 29 जनवरी को हल्के बादल छाने के संकेत दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि 30 और 31 जनवरी को भी इसी तरह की हालत रह सकते हैं। पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। जबकि अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा।
बताया जा रहा है कि बदले मौसम चक्र की मार उत्तराखंड में वनस्पतियों पर पड़ रही है। फरवरी, मार्च में खिलने वाला बुरांस का फूल इस बार जनवरी में ही खिल गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड में पाई जाने वाली 2 जड़ी बूटियों पर भी बदले मौसम चक्र की मार पड़ने वाली है। जानकार इसको लेकर बहुत चिंतित हैं। इस वर्ष पिछले 6 माह से बारिश नहीं हुई है। इसके अतिरिक्त बर्फबारी भी कम हुई है। इस कारण मौसम में गर्मी बढ़ने के कारण बुरांस, फ्योंली जैसे फूल भी वक्त से पहले ही खिल गए हैं। जिस कारण जड़ी बुटियों पर भी खतरा मंडरा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



