उत्तराखंड
Good News: उत्तराखंड में तीन नए रूटों पर जल्द शुरू होने वाली हैं हेली सेवाएं, घंटो का सफर होगा मिनटों में…
उत्तराखंड में जल्द ही सफर आसान होने वाला है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में तीन नए रूटों पर हेली सेवाएं शुरू होने वाली हैं। जिसकी कवायद तेज हो गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने इसके लिए सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो घंटो का सफर मिनटों में हो सकेगा। आइए जानते है कहां मिलेगी ये सुविधा…
मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने देहरादून-पंतनगर-पिथौरागढ़ और हिंडन के बीच जल्द हवाई सेवा शुरू होगी। पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई अड्डे पर 19 सीटरविमान की ट्रायल लैंडिंग सफल हो गई है। देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच 12 से 15 घंटे की दूरी मात्र 60 मिनट में तय होगी। गूंजी, आदि कैलाश और ओम पर्वत तक हेली सेवाओं के लिए कवायद शुरू की। बताया जा रहा है कि इसके लिए यूकाडा ने इन क्षेत्रों के लिए सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया है।
गौरतलब है कि प्रदेश में नागरिक उड्डयन विभाग लगातार हेली सेवाओं का विस्तार करने के साथ ही पर्यटन व तीर्थाटन के नजरिए से काम कर रहा है। इस कड़ी में तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए यह शुरुआत करने जा रही है। अब ये प्रस्ताव आगे बढ़ाया गया है।इसी वर्ष से यहां की हेली सेवाएं शुरू करने की योजना है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही उत्तराखंड के इन खूबसूरत पर्यटन और धार्मिक महत्व वाले स्थानों के दर्शन किए जा सकेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



