देहरादून
सावधानः देहरादून में यहां गुलदार की धमक से पुलिस ने किया अलर्ट, आम जन से की घरों से न निकलने की अपील…
उत्तराखंड के देहरादून में भी अब गुलदार की धमक देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि देहरादून शहर के कई इलाकों में गुलदार दिखने की सूचना से पुलिस और वन विभाग की टीमें हरकत में आ गई हैं। रायपुर व राजपुर पुलिस ने लोगों को अलर्ट करते हुए रात में उनसे घर में रहने की अपील की है। साथ ही सावधानी बरतने के लिए भी कहा है।
मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में 20 दिन के भीतर गुलदार द्वारा दो बच्चों पर हमला कर चुका है। एक बच्चे को तो उसके दोस्तों ने बचा लिया लेकिन एक बच्चे की मौत हो गई थी। ऐसे में अब पुलिस को रायपुर के मयूर विहार में भी गुलदार दिखने की सूचना मिली थी। वन विभाग की टीमें यहां भी गश्त कर रही हैं। रात में राजपुर और रायुपर थाना की पुलिस ने कई अलग-अलग पेट्रोलिंग वाहनों से लाउडस्पीकर से लोगों को अलर्ट किया है।
बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी सायरन बजाते हुए लोगों को सचेत कर रहे हैं। इसके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। पुलिसकर्मी कह रहे हैं कि क्षेत्र में गुलदार (तेंदुआ) घूम रहा है। आप लोग घरों से न निकलें। सभी लोग सतर्क रहें। कहीं गुलदार दिखाई देता है तो इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दें। लोगो से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा गया है कि जंगली क्षेत्रों में अकेले न जाएं। आवश्यक हो तो हाथ में लाठी-डंडा अवश्य रखें। समूह में लोगों के साथ रास्ते से गुजरें, इससे गुलदार से बचाव कर सकेंगे। बच्चों को ऐसी जगहों पर न जाने दें, जहां गुलदार की आवाजाही आम हो।
गौरतलब है कि ठंड बढ़ने के साथ ही स्थितियां गुलदार के पक्ष में आ जाती है।सर्दियों में शाम से ही आवाजाही कम होने पर गुलदार पूरी तरह बेखौफ हो जाता है और गांवों की परिधि में दाखिल होकर बच्चों और जानवरों को आसानी से शिकार करने का दुस्साहस कर लेता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel



