उत्तराखंड
दुखदः उत्तराखंड निवासी इंजीनियर की क्रिकेट खेलते समय अचानक मौत, परिवार में कोहराम…
उत्तराखंड में दुःख की लहर है। बताया जा रहा है कि नोएडा के थाना एक्सप्रेस वे क्षेत्र स्थित स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेल रहे एक युवक की मौत हो गई है। युवक रन लेते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया । युवक इंजीनियर बताया जा रहा है। युवक की मौत की खबर से परिवर में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विकास नेगी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विकास अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते थे। विकास नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर थे। रविवार सुबह वो अपने साथियों के साथ नोएडा के सेक्टर-135 में स्थित क्रिकेट मैदान पर मैच खेल रहे थे। यहां रन लेते समय वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद साथ में मैच खेल रहे खिलाड़ी उन्हें इलाज के लिए तत्काल जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने विकास नेगी को मृत घोषित कर दिया, जिससे वहां शोक की लहर व्याप्त हो गई।
वहीं मामले की सूचना पर पुहंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।हालांकि इंजीनियर के घरवालों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। वहीं बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



