उत्तराखंड
Uttarakhand News: शादी में घर आए पुलिस जवान का अचानक निधन, पसरा मातम…
Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस के जवान के घर शादी की खुशियां मातम में बदल गई है। बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा में नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक तिलक राम वर्मा का हार्ट अटैक के कारण आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री और DGP अभिनव कुमार ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है। वहीं निधन से परिवार में मातम छाया है और विभाग में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के रानीखेत सर्किल के CO तिलक राम वर्मा अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर अपने घर काशीपुर गए थे। 3 दिसंबर को उनकी भतीजी की शादी थी। बीती रात अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। उनके परिजन उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गये। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिससे जहां शादी की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि तिलक राम वर्मा 10 फरवरी 1998 को पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। 26 मई 2020 को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने के बाद सीओ सीआईडी हल्द्वानी फिर CO रानीखेत के पद पर तैनात रहे। उन्होंने कई जिलों में थानाध्यक्ष व कोतवाल के पद पर नियुक्त रहते हुए सेवाएं दी गई। पुलिस विभाग में भर्ती होने के उपरान्त उनके द्वारा सदैव विभाग के लिए मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए उच्चाधिकारियों के आदेश निर्देशों का पालन व अधीनस्थों का हमेशा मार्गदर्शन किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

















Subscribe Our channel

