देहरादून
Uttarakhand News: SSP की बड़ी कार्रवाई, 4 पुलिसकर्मियों को किया लाईन हाज़िर, इनके वेतन रोकने का दिया आदेश…
देहरादून एसएसपी अजय सिंह लगातार एक्शन में है। उन्होंने एक बार फिर सख्त एक्शन दिखाते हुए पर 1 एसआई समेत 4 कर्मियों को जहां लाईन हाज़िर किया है। वहीं 25 निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों के वेतन रोकने का फरमान भी दिया है। साथ ही एसएसपी ने अन्य सभी पुलिसकर्मियों से ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सख्त विभागीय कार्रवाई करने की बात कही है।
मिली जानकारी के अनुसार आज चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया धनंजय वाई चंद्रचूड़ के देहरादून आने पर सभी चौक चौराहों पर वीआईपी ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन जब आज सुबह चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया का काफिला नेहरू कॉलोनी तिराहे से निकला तो महिला कांस्टेबल सहित चार पुलिस कर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरती गई. जिसके बाद एसएसपी ने ड्यूटी पर नियुक्त इन चारों 4 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि लाइन हाजिर होने वालों में वीआईपी ड्यूटी में नियुक्त सीपीयू उपनिरीक्षक मदन सिंह नेगी, सीपीयू हेड कांस्टेबल प्रीतम, पुलिस कार्यालय में तैनात कांस्टेबल भगत सिंह और यातायात महिला कांस्टेबल मौसम शामिल है।
वहीं दूसरी ओर एसएसपी ने काम मे लेट लतीफी व लापरवाही बरतने पर जनपद के 21 थाना प्रभारियों/प्रतिसार निरीक्षकों, 4 यातायात निरीक्षक/प्रभारी निरीक्षक सीपीयू/अग्निशमन अधिकारी देहरादून/निरीक्षक अभिसूचना देहरादून का तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने के आदेश जारी किए है। बताया जा रहा है कि एसएसपी ने टीग्रेटेड फाइनेंशल मैनेजमेंट सिस्टम(आईएफएमएस) के अन्तर्गत सभी अधिकारियो व कर्मचारियों के वार्षिक मन्तव्य(एसीआर)को तय सीमा के अंदर ऑनलाइन किये जाने को सभी अनुभागों, थाना,कोतवाली, शाखा प्रभारियों को आदेश दिए थे। परन्तु आदेश देने के बावजूद भी थानों/पुलिस लाईन/शाखा प्रभारियो द्वारा निर्धारित समयावधी में अपने अधीनस्थ नियुक्त कर्मचारियो का एसीआर ऑनलाइन नहीं किया गया। जिस पर एक्शन लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel



