उत्तराखंड
Uttarakhand News: उत्तराखंड के सेना के जवान का यहां इस हाल में मिला शव, छु्ट्टी पर आने वाले थे घर…
उत्तराखंड के लिए एक बार फिर बुरी खबर आई है। सेना में तैनात जवान का शव संदिग्ध हालात में शव मिला है। शुक्रवार सुबह जैसे ही लोगों की नजर उनके शव पर पड़ी पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान मनोज कुमार सिंह निवासी उत्तराखंड के रूप में हुई है। वह घर आने वाले थे। पुलिस मामले में जांच की जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आर्मी के जवान का शव रांची के डोरंडा में मिला है। मनोज की पोस्टिंग जमशेदपुर के सोनारी में थी। करीब डेढ़ महीना पहले ही वह रांची आए थे और दीपाटोली कैंट में ड्यूटी कर रहे थे। वह आज उन्हें रांची पुलिस के द्वारा सूचना दी गई कि मनोज कुमार सिंह का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया है। सुबह स्थानीय लोगों ने उनका शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी मनोज के पॉकेट से उनका आईकार्ड बरामद किया और फिर इसकी जानकारी दीपा टोली कैंट स्थित आर्मी कार्यालय को दी। जिसके बाद मौके पर मिलिट्री पुलिस पहुंची और आगे की तफ्तीश में जुट गई।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है ताकि यह मालूम पड़े की किन परिस्थितियों में मनोज कुमार सिंह इस स्थान पर पहुंचे थे या फिर उन्हें किसी के द्वारा पकड़ कर लाया गया था। पुलिस मामले में साजिश मान रही है। साजिश की आशंका को देखते हुए रांची पुलिस के द्वारा मौके पर एफएसएल और डॉग स्कॉड की टीम को बुलाकर भी जांच करवाई गई है। हालांकि,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह भी स्पष्ट हो पाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने ‘द ग्रेट हिमालयन रेस्क्यू’ डॉक्यूमेंट्री के टीज़र और पोस्टर का किया विमोचन…
सीएम धामी मैदान में: जन-जन तक सरकार, हर न्याय पंचायत में समाधान शिविर…
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: क्वांसी से ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का शुभारंभ
स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण हमारा संकल्प – मुख्यमंत्री
“ग्राम सभा के ऐतिहासिक फैसले: प्रकृति संरक्षण से नशा-निरोध तक बदलेगी गांव की तस्वीर”

















Subscribe Our channel




