उत्तराखंड
JioBook के बाद लैपटॉप लाने की तैयारी में रिलायंस कंपनी,15000 रुपये तक होगी कीमत…

अगर आपको सस्ता लैपटॉप खरीदना है तो आपके लिए काम की खबर है। JioBook के सफल लॉन्च के बाद, रिलायंस जियो अब अपने भारतीय यूजर्स को किफायती कंप्यूटिंग अनुभव प्रदान करने के लिए क्लाउड-आधारित लैपटॉप डेवलप कर रहा है। बताया जा रहा है कि कंपनी एक नए क्लाउड लैपटॉप को लॉन्च कर सकता है, जिसकी कीमत 15000 रुपये तक हो सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार लीकॉम बाजार में मजबूत पकड़ बनाने के बाद, Reliance Jio इस साल बजट-फ्रेंडली फोन और लैपटॉप लॉन्च की सीरीज के साथ अपने हार्डवेयर पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा रहा है। कंपनी ने कुछ समय से गैजेट का दुनिया में ही कदम रखना शुरू किया और स्मार्टफोन के बाद एक किफायती लैपटॉप को लॉन्च किया है। इसे हम जियोबुक के नाम से जानते हैं। अब कंपनी नए क्लाउड लैपटॉप पर काम कर रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, Jio क्लाउड-आधारित लैपटॉप डेवेलप कर रहा है, जिसे “डंब टर्मिनल” कहा जाता है। पारंपरिक लैपटॉप से अलग, JioCloud लैपटॉप को इसके संचालन के लिए उच्च-स्तरीय हार्डवेयर की जरूरत नहीं होगी। इसके बजाय, यह कंप्यूटिंग काम को करने के लिए, स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन पर निर्भर होकर, लो लिटैंसी के साथ, क्लाउड कंप्यूटिंग का उपयोग करेगा. Jio Cloud प्राथमिक सेवा प्रदाता के रूप में काम करेगा, जो अपने सर्वर पर स्टोरेज और प्रोसेसिंग पावर दोनों देगा। इससे लैपटॉप की लागत काफी कम हो जाएगी।
बताया जा रहा है कि इस लैपटॉप का उद्देश्य भारतीय यूजर्स के लिए अधिक किफायती और सुलभ कंप्यूटिंग अनुभव लाना है। इस डिवाइस को JioCloud की कार्यक्षमताओं का उपयोग करके बनाया जा रहा है, जिससे पारंपरिक लैपटॉप पर होने वाले खर्चों को कम किया जा सके। एक लैपटॉप की कीमत उसके हार्डवेयर जैसे मेमोरी, प्रोसेसिंग पावर, चिपसेट आदि पर निर्भर करती है। इन हार्डवेयर की अधिक क्षमता से लागत के साथ-साथ बैटरी पावर भी बढ़ जाती है। ऐसे में यह सब और इसकी पूरी प्रोसेसिंग को हटा रहे हैं। लैपटॉप जियो क्लाउड में बैक एंड पर होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




