Dehradun News: DAV कॉलेज में 14 साल बाद हारी ABVP, इस संगठन का बना अध्यक्ष... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Dehradun News: DAV कॉलेज में 14 साल बाद हारी ABVP, इस संगठन का बना अध्यक्ष…

देहरादून

Dehradun News: DAV कॉलेज में 14 साल बाद हारी ABVP, इस संगठन का बना अध्यक्ष…

उत्तराखंड में इस बार छात्र संघ चुनाव रोमांचक रहा है। चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए। चुनावी परिणाम में प्रदेश की राजनीति के अड्डे से जाने जाना वाला डीएवी पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को झटका लगा है। एबीवीपी का महाविद्यालय डीएवी में 14 साल बाद  तिलिस्म टूट गया है।  एनएसयूआई से बागी होकर आर्यन के बैनर तले अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़े सिद्धार्थ अग्रवाल ने चुनाव जीता है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के राजकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव सम्पन्न हुए। जिसके चुनावी नतीजे आ गए है। जिसमें प्रदेश की राजधानी देहरादून स्थित डीएवी पीजी महाविद्यालय के चुनावी नतीजों ने सभी चौंका दिया। यहां नेशनल स्टूडेंट्स यूनिट ऑफ इंडिया(एनएसयूआई) से बागी प्रत्याशी सिद्धार्थ अग्रवाल ने जीत हासिल की है।

बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ ने एबीवीपी के यशवंत सिंह पंवार को 182 वोटों से पराजित किया। आर्यन छात्र संगठन से चुनाव लड़ने उतरे सिध्दार्थ अग्रवाल को 1313 वोट मिले वहीं, यशवंत सिंह पंवार को 1131 वोट पड़े। एनएसयूआई के प्रत्याशी राहुल जग्गी को 375 ही वोट मिल सके। डीएवी चुनावो में एबीवीपी के पक्ष में पर्दे के पीछे से कई विधायक मंत्री भी लगे हुए थे।

गौरतलब है कि प्रदेश की राजनीति में देहरादून का डीएवी पीजी कॉलेज अहम रोल रखता है. यह कॉलेज प्रदेश के सबसे बड़े महाविद्यालयों में पहले स्थान पर आता है। यहां होने वाले छात्रसंघ चुनाव पर प्रदेश की राजनितिक हस्तियों की नजर रहती है। यहां से छात्रसंघ का चुनाव लड़ने वाले छात्र उत्तराखंड की राजनीति में उच्च स्थान पर पहुंच चुके हैं। डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र नेता रहे कई लोग सीएम के साथ-साथ विधायक और मंत्री के पद तक काबिज रहे हैं।

 

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link