देहरादून
Uttarakhand News: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की सुरंग में लगी आग, काम कर रहे थे कई मजदूर…

Uttarakhand News: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के तहत नगरासू में निर्माणाधीन सुरंग में रखे केमिकल में आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान सुरंग के अंदर कई मजदूर काम कर रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ व डीडीआरएफ के जवानों ने आग को बुझाया और सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला।
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार रात करीब 7:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि यहां नगरासू स्थित निर्माणाधीन टी-15 सुरंग के किलोमीटर एक के शुरुआती हिस्से में कुछ रसायनिक पदार्थ रखा था, जिसमें अचानक आग लग गई। वहां मौजूद मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेजी से बढ़ती गईं। आग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ व डीडीआरएफ के साथ मिलकर बामुश्किल आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि एसडीआरएफ व डीडीआरएफ के रेस्क्यू दल ने आग में फंसे सभी 44 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके बाद बचाव टीम का सभी ने शुक्रिया किया। हालांकि केमिकल में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। निश्चित ही एसडीआरएफ़ और डीडीआरएफ के जवान अगर समय पर नहीं पहुँचते तो स्थिति भयालह हो जाती।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel







