बारिश ने खोली पाकिस्तान की किस्मत, 401 रनों के लक्ष्य में DLS नियम से मिली न्यूजीलैंड पर जीत... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

बारिश ने खोली पाकिस्तान की किस्मत, 401 रनों के लक्ष्य में DLS नियम से मिली न्यूजीलैंड पर जीत…

उत्तराखंड

बारिश ने खोली पाकिस्तान की किस्मत, 401 रनों के लक्ष्य में DLS नियम से मिली न्यूजीलैंड पर जीत…

बारिश से बाधित मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस नियम से 21 रनों से हरा दिया। पाकिस्तान की इस जीत के हीरो रहे फखर जमान। फखर जमान ने सिर्फ 81 गेंदों में 126 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। फखर जमान की तूफानी पारी के आगे न्यूजीलैंड का विशाल स्कोर बौना लग रहा था। हालांकि, बारिश ने भी पाकिस्तान की मुश्किलों को आसान कर दिया। फखर ने अपनी शतकीय पारी में 8 चौके और 11 छक्के जड़े। वहीं बाबर आजम 66 रनों पर नाबाद रहे। पाकिस्तान की इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की विश्वकप में सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें जिन्दा हैं। वहीं न्यूजीलैंड की टीम लगातार चौथी हार के बाद संकट में दिख रही है हालांकि सेमीफाइनल में प्रवेश करने की उसकी संभावनाएं पाकिस्तान से अधिक हैं।

बता दें कि आज नूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए पाकिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। कीवी टीम ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 401 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र 108, केन विलियमसन ने 95 और ग्लेन फिलिप्स ने 25 गेंदों में 41 रनों की तूफानी पारी खेली। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर ने 10 ओवर में 60 रन देकर 3 विकेट झटके।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link