उत्तराखंड में बसपा विधायक का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

उत्तराखंड में बसपा विधायक का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में बसपा विधायक का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस…

उत्तराखंड में बसपा विधायक सरबत करीम अंसारी का सोमवार को निधन हो गया। 65 वर्षीय मंगलौर विधायक क्षेत्र में काफी पॉपुलर थे। लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे थे। उनके निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और बसपा सुप्रीमो मायावती ने शोक प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंसारी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है । यहां जारी अपने संदेश में धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने विधायक के पुत्र से फोन पर बात की और उन्हें दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया । विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर उत्तराखंड कैबिनेट में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

सरबत करीम अंसारी हरिद्वार जिले में मंगलौर क्षेत्र से विधायक थे । वर्ष 2022 में उन्होंने दूसरी बार इस क्षेत्र से चुनाव जीता था। पहली बार वह 2012 में विधायक बने थे। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में प्रदेश में बसपा के दो उम्मीदवार जीते थे। उनमें से एक सरबत करीम अंसारी थे। उनके निधन पर तमाम राजनीतिक दलों की ओर से शोक जताया गया है। बसपा प्रमुख मायावती ने अपने शोक संदेश में कहा कि हरिद्वार के मंगलौर से बीएसपी विधायक सरवत करीम अंसारी के अचानक निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उनके परिवार और क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ उनके समस्त परिचित एवं चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link