उत्तराखंड
मूल्या गांव के पास स्कूटी खाई में गिरी एक युवक की मौत, दूसरा घायल…

ऋषिकेश-श्रीनगर मोटर मार्ग पर मूल्या गांव के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें दो लोग सवार थे दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। मौके पर पहुंची थाना देवप्रयाग, एसडीआरएफ व्यासी ने घायलो को रेस्क्यू किया था।
जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बुधवार देर शाम को श्रीनगर की ओर से दो युवक स्कूटी सर्विस कराकर देवप्रयाग की ओर आ रहे थे तभी बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यागांव के समीप स्कूटी अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई हादसे में दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।
रेस्क्यू टीम ने दोनों को उपचार के लिए 108 सेवा के सहयोग से बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया था। जहां घायल प्रदीप (30) पुत्र गोपाल निवासी ग्राम महड़ की मौत हो गई है। वहीं अनूप पुत्र आलम निवासी उमरासू जनपद पौड़ी का उपचार बेस अस्पताल श्रीकोट में चल रहा है उसके एक पैर में फ्रेक्चर है और खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




