उत्तराखंड
राज्य सरकार की इस योजना के तहत कैम्पटी फॉल तहसील नैनबाग से 36 वरिष्ठ नागरिकों को भेजा गया श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर…
टिहरी गढ़वाल : उत्तराखण्ड राज्य सरकार द्वारा संचालित दीनदयाल मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत आज शुक्रवार को कैम्पटी फॉल तहसील नैनबाग से 36 वरिष्ठ नागरिकों को भेजा गया श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर।
जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी अतुल भण्डारी ने बताया कि जिला पर्यटन विभाग टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में तहसील नैनबाग के क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बाण्डासारी, नवाडीधार, ग्राम काण्डा ग्राम घरोगी, बंग्लों की काण्डी ग्राम सैंजी, ग्राम बेल, ग्राम दादला, ग्राम कसोन, ग्राम गांवखेत, ग्राम तलोगी तथा ग्राम टिपरी एवं बौराड़ी (नई टिहरी) आदि गांवों के 17 महिला एवं 19 पुरुष नागरिकों सहित कुल 36 वरिष्ठ नागरिकों को कैम्पटी फॉल से श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर भेजा गया है।
जिला पंचायत सदस्य सरतली वार्ड (नैनबाग) कविता राछेला ने बस को हरी झण्डी दिखा कर 36 यात्रियों का जत्ता श्री बद्रीनाथ धाम के लिये रवाना किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सरतली सदना देवी एवं कैम्पटी थानाध्यक्ष के प्रतिनिधि रवि चौहान आदि उपस्थित रहे।
यात्रियों के कैम्पटी फॉल से बौराड़ी नई टिहरी पहंुचने पर पर्यटन विभाग एवं गढ़वाल मण्डल विकास निगम के कर्मचारियों द्वारा सभी बुजर्ग यात्रियों का स्वागत किया गया तथा सभी यात्रियों को पर्यटक आवास गृह बौराड़ी में भोजन करवाकर तथा टीका लगाकर श्री बद्रीनाथ धाम के लिये रवाना किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



